Tuesday, September 17, 2019

आखर प्रेम है आधे का

आखर प्रेम है आधे का

सन सनन जो हवा चले
और झूम के जो बारिश आए

तो लेना समझ मैं आया था
तेरे दिल में कहीं समाया था

जो आग लगा दे तन मन में
और आश जगा दे कण कण में

वो प्रेम पुजारी चिंगारी
तेरे ना पर हर पल जो भारी

जिसे पल पल तुमने दूर किया
वही चोर ले गया तेरा हिया

अब खुद को तुम ना बंधन में
रखना मन को ना चिंतन में

बस सिमट के बाहों के अंदर
आलिंगन कर और चुम्बन कर

तुम प्रेम भाव को प्रकट करो
प्रेमी को अपने निकट करो

यह देश है कृष्ण ओ राधे का
और आखर प्रेम है आधे का

मन भाव प्यार में तरता है
जो इस डगरी पर चलता है।

बताओ तुम कब तक याद रखोगे मुझे

बताओ तुम कब तक याद रखोगे मुझे 

मैं खुद को अक्सर भूल जाता हूँ,
बताओ तुम कब तक याद रखोगे मुझे

कभी बाँहों में मेरे जो आओ कभी
धड़कनो की कहानी सुनाओ मुझे

आँखें पढ़ ली बहोत तेरी मैंने अभी
दिल के दरिया में गोते लगाने दो मुझे

सांसें चलती हैं सरपट तेरे छूने से मेरी
अपने सीने में अब सिमटने दे मुझे

बात दिल में छुपा कर रखी है कोई
बात तेरे लबों से करने दे मुझे .....


Saturday, July 13, 2019

क्या ये सच है ?

क्या ये सच है कि मोहब्बत करके
जी लेते हैं वो इबादत करके ?

आहें भरते हैं वो तन्हाई में
गम ही तो है इश्क़ की गहराई में।

क्या ये सच है कि वो तसव्वुर में
हमसे लिपटे थे मोहब्बत करके?

होंठ हिलते ही सिल से जाते हैं
दीदार हो तो खिल से जाते हैं।

क्या ये सच है कि इश्क़ होता है
या होता है और खो जाता है ?

आग लगती है उनके सीने में
क्या मजा तनहा तनहा जीने में

क्या ये सच है कि जब वो मिलते हैं
चाहतें बढ़ती हैं पर दीवार नये खिलते हैं?


क्या ये सच है ?

ज़िंदगी एक दो पल की है, घंटों की नहीं।

ज़िंदगी एक दो पल की है, घंटों की नहीं।
आंखें अपनों की नम होती हैं, दुजों की नहीं।

हमारी कल की बात हो सकता है कि तुम्हें याद रहे।
जो ना याद रहे फिर कल जिये ही कहां?

धड़कनें तेज हो जाती हैं तुम्हारी जब जब,
में पैरों को जकड़ लेता हूं तब तब।

जिंदगी जी कैसे जाय सब बताएं हमको,
वो जिंदगी ही क्या जिसमें यादें ना हो।

ए आज तु रुक जा मत जी ले कहीं,
कल भी तो तुझे जीना है जो तु जिया आज नहीं।

ज़िंदगी एक दो पल की है, घंटों की नहीं।
आंखें अपनों की नम होती हैं, दुजों की नहीं।
                  ----------

Wednesday, April 24, 2019

Take charge and enjoy!

When the oceans scream high
But your life runs dry

You have things yet to try
But the time plays sly

When you've missed being in joy
But your work lets you fry

When you sleep open eye
But your dreams fly by

Ask this question as to why
Are you living and passers-by
Are happier than thy
Leave these don't be shy

Let the life give you pie
While you fly in the sky
And your friends drive by
Whoa! Better get back to enjoy!

इश्कबाजी

उल्फतों के दौर में हम तनहा हैं
और वो कहीं भीड़ में खोये हुए से

हम हैं जिन्हे रातों को नींद नहीं आती
और वो सपनो की दुनिया में सोये हुए से

हम उनके इक दीदार को तरसे हुए हैं
और वो अपने अश्कों में दीपक संजोये हुए से

इश्कबाजी की ज़ुर्रत कितना भी कर लें
पर वो अपनी धुन में हीं उलझे हुए से

मिलके बिछड़े हुए दोस्त

राहे मोहब्बत पर चलते रहे हम
उनकी थी अब बारी
आँखों में देखा हाथों को थामा
बातें भी कर ली सारी

समझे नहीं वो कैसे समझाउं
आती नहीं दुनियादारी
घर पे ले आये माँ को बिठाये
चली यादों की रेलगाड़ी

किस्से पुराने जो मैंने संजोये
इतनी जो की थी तैयारी
बोला नहीं मैं समझे नहीं वो
पर क्या हुआ है तो यारी

मिलना जो होगा मिलते रहेंगे
दिल हल्का हो या हो भारी
यारों की यारी अपनी जगह है
मुस्कानों की कर लो सवारी